Latest News

तीज सेलिब्रेशन: मलवई गिद्दे की परफॉर्मेंस ने मोहा सबका दिल

चंडीगढ़:-पंजाब की विरासत और सभ्याचार  की पहचान मलवई गिद्दे पर जब पारंपरिक वेशभूषा पहने महिलाओं ने डांस किया तो हॉल में मौजूद सभी ने जोर जोर से तालियां मारते हुए उनकी हौंसला आफजाई की। मौका था, सेक्टर 22 के कम्युनिटी सेन्टर में मनाए गए तीज समारोह का।
   तीज समारोह में यहाँ बतौर मुख्य अतिथि चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त अनिंदिता मित्रा उपस्थित थीं। वहीं एन पी शर्मा और नगर निगम जॉइंट कमिश्नर मिस्टर सोढ़ी भी इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
   वार्डवासियों द्वारा आयोजित तीज समारोह में वार्ड की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और समारोह को यादगार बनाया। सेलिब्रेशन के दौरान यहां रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। डॉक्टर जसवीर ने तीज के त्योहार के बारे में जानकारी दी कि इसकी महत्वता क्या है और इसे क्यों सेलिब्रेट किया जाता है। वही पूजा घई और उनकी टीम ने पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने की दिशा में लोगो को जागरूक करने के लिए एक नाटक का मंचन किया। जिसके माध्यम से कलाकारों ने शहर को हराभरा और स्वच्छ कैसे रखें, विस्तार से पेश किया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से ही गीले सूखे कूड़ा कर्कट को अलग अलग करने के लाभ और नुकसान भी बताए। हॉल में उपस्थित सभी जन ने शहर को स्वच्छ और हराभरा रखने का संकल्प लिया और लोगों को भी इस दिशा में जागरूक करने का प्रण लिया। 
मलवई गिद्दे की टीम बे जब ढोल की थाप पर गिद्दे की परफॉर्मेंस दी तो हर कोई झूम उठा और नाचने लगा।
समारोह के अंत मे एरिया पार्षद दमनप्रीत सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates