Latest News

सेक्टर 42 में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज का त्योहार

चंडीगढ़:- सेक्टर 42 के कम्युनिटी सेन्टर में तीज का त्योहार आज  बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।  सनातन धर्म मन्दिर सेक्टर 42 की महिला संकीर्तन  मंडल द्वारा आयोजित तीज सेलिब्रेशन में वार्ड नंबर 24 के एरिया काउंसिलर जसबीर सिंह बंटी मुख्य अतिथि थे। जबकि सेक्टर 40 की पार्षद गुरबख्श रावत समारोह की विशिष्ट अतिथि थी।इस  मौके महिला संकीर्तन ने 50 साल से वकालत की प्रैक्टिस कर रहे जे सी बत्रा को भी सम्मानित किया गया।सेक्टर 42 में हर्षोल्लास से मनाया गया तीज का त्योहार पार्षद बंटी और गुरबख्श रावत ने महिलाओं संग ढोल की थाप पर डाला भांगड़ा
महिला संकीर्तन मंडल की प्रधान नीलम शर्मा ने बोलियां डाल कर समारोह की शुरुआत की। इस मौके पर एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी और पार्षद गुरबख्श रावत ने महिलाओं के साथ ढोल की थाप पर भांगड़ा- गिद्दा डाला। महिलाओं ने चरखा चलाकर तीज का त्योहार और झूले लेकर त्योहार मनाया। रंग बिरंगे पारम्परिक परिधानों से सजी महिलाओं ने इसी मौके पर डी जे की धुनों पर बॉलीवुड और पंजाबी गानों पर खूब धमाल मचाते हुए डांस किया। 
इस अवसर पर उषा रामपाल सहित विनोद कौशल, माला गर्ग, सुनीता सिंगला ,उषा कंसल, मंजू जोशी,  प्रोमिला कौशल,  सुदेश कौशल, किरण नागपाल और कल्पना बमेला व अन्य भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates