Latest News

सेक्टर-19 डी में MPLADS फंड से स्थापित CCTV कैमरों का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन।

चंडीगढ़: सेक्टर-19 डी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट श्री भूपिंदर सिंह गिल ने बताया कि चंडीगढ़ के सांसद श्री मनीष तिवारी ने 10 अक्टूबर को सेक्टर-19 डी में MPLADS फंड से स्थापित CCTV कैमरों का उद्घाटन किया। 

सेक्टर-19 डी में MPLADS फंड से स्थापित CCTV कैमरों का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टर-19 के निवासियों ने भाग लिया।

यह परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। CCTV कैमरों की स्थापना से सार्वजनिक स्थानों की निगरानी बेहतर होने तथा निवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद है।

एडवोकेट श्री गिल ने कहा कि सांसद मनीष तिवारी ने MPLADS फंड के माध्यम से चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए सहयोग प्रदान किया है। 

सेक्टर-19 डी के निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सांसद का अभिनंदन किया।

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ी इस पहल के लिए सांसद एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग जारी रहने की उम्मीद जताई।

जारीकर्ता:-


No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates