Latest News

महात्मा गांधी के ऊपर विश्व भर में प्रसारित डाक टिकटों की एक प्रदर्शनी लगाई गई

Chandigarh :खादी आश्रम चंडीगढ़ के परिसर में परम पूजनीय महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म शताब्दी बनाई गई। इस मौके पर शहर के महापौर अधिवक्ता श्री सौरभ जोशी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर इस समारोह की शोभा बढ़ाई। नगर निगम के  जॉइंट कमिश्नर श्री बलबीर राज सिंह जी एवं भारतीय ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक डॉक्टर वी शिवा कुमार जी भी विशेष अतिथि के रूप में के रूप में पधारे। 
संस्था सचिव श्री संजय कुमार शर्मा ने संस्था में आए विशेष अतिथियों का स्वागत किया। 

इस मौके पर खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक डॉक्टर वी  शिवा कुमार जी ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर महापौर एवं  विशेष अतिथियों द्वारा खादी आश्रम चंडीगढ़ के कारीगरों तथा सेक्टर 17 में कार्यरत सफाई कर्मचारीयो और चंडीगढ़ स्पोर्ट्स मीट 2026 के विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 

महापौर जी ने समारोह में पधारे सभी मेहमानों और चंडीगढ़ वासीयो को बापू के विचारों का पालन करने और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए आवाहन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री
 श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में 2 अक्टूबर को अधिक से अधिक खादी खरीदने के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सभी शहर वासियों को खादी एवं ग्राम उद्योग उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया ताकि इस क्षेत्र से जुड़े सभी कारीगरों की रोजगारी में इजाफा हो और उनका जीवन खुशहाल हो। अपने भाषण के बाद उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं चंडीगढ़ वासीयो को स्वदेशी प्रतिज्ञा भी कराई।



इसी दौरान श्री राकेश वालिया जी द्वारा पूजनीय महात्मा गांधी के ऊपर विश्व भर में प्रसारित डाक टिकटों की एक प्रदर्शनी लगाई गई।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates