पंचकूला, 19 अक्टूबर 2026: अष्टमी के पावन अवसर पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 237 वे अन्न भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।
इस अवसर पर अमिताभ रूंगटा ने कहा कि अष्टमी का पर्व मां दुर्गा की आराधना, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। इस पावन दिन पर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और मानवता की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी निभाना है। भविष्य में भी ट्रस्ट की ओर से इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।
भंडारे के सफल आयोजन में ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वयंसेवकों ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ लोगों को भोजन परोसा। इस दौरान सेवा और सहयोग की भावना देखने को मिली।
No comments:
Post a Comment