Latest News

डॉक्टर रितु सिंह ने गांव सारंगपुर और कृष्णा मार्किट में चुनाव प्रचार

चंडीगढ़:--बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर रितु सिंह ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए आज गांव सारंगपुर, सेक्टर 41 कृष्णा मार्किट और विकास नगर में चुनाव प्रचार किया और लोगों से अपने हक में मतदान करने की अपील की। 
इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी सतीश कुमार खुरचा, अजीत भेनी,
चंडीगढ़ प्रदेश प्रधान सरदार वरयाम सिंह,
बामसेफ प्रधान सुरेंद्र सिंह खुद्दा, उप प्रधान मनोज और महिला अध्यक्ष निर्मला बौद्ध भी उपस्थित रहे।
       डॉक्टर रितु सिंह ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से संपर्क साधते हुए कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। देश की जनता ने दोनों पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल के संताप को भोग लिया है। इन पार्टियों ने लोगों की प्लेट से निवाला छीन पूंजीपतियों और अपने घरों को भरा है। आज यह पार्टियां लोगों को तरह तरह के प्रलोभन देकर झूठे और कोरे आश्वासन दे रही हैं कि सत्ता में आने पर किये जा रहे वादों को लागू करवा देंगे। रितु सिंह ने लोगों से वादा करते हुए कहा कि आपने दोनों पार्टियों को परख लिया है और देश में हुए सकैम्स हर कोई जानता है। देश मे बुरी तरह से बढ़ चुकी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भी किसी से छुपा नही है। अब अंधभक्त बन कर नही सोच समझ कर देश की बेहतरी के लिए उचित उम्मीदवार को ही मतदान करें।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates