Latest News

डॉक्टर रीतू सिंह को एल आई सी और टैक्सी यूनियन प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा अपना ज्ञापन पत्र

चंडीगढ़:--अपनी मांगों और समस्यायों को लेकर एल आई सी और टैक्सी यूनियन के  प्रतिनिधि मंडल ने बसपा उम्मीदवार डॉक्टर रीतू सिंह से मुलाकात की और अपनी अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन पत्र सौंपा। डॉक्टर रीतू ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि जीत जाने पर निश्चित रूप से वो उनकी मांगों को हल करवाएंगी।
     डॉक्टर रीतू सिंह ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि चंडीगढ़ में पिछले लगभग 4 दशक से कांग्रेस और भाजपा का सांसद रहा, देश मे सरकार भी इन्ही पार्टियों की रही और इसके बाबजूद भी इन कर्मचारियों की जायज मांगों का निपटारा नही हो सका। जबकि शहर की जनता और कर्मचारियों के सहयोग से ही सांसद चुना जाता है। इस सब से जनता समझ सकती है ये कांग्रेस और भाजपा के नेता झूठ और आश्वासन की ही राजनीति करते हैं। जनता के मुद्दों और समस्याओं को हल करवाने का इनका कोई इरादा नही होता। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उन सब के  सहयोग और समर्थन से जीत कर संसद में जाने पर वो निश्चित रूप से शहर के कर्मचारियों की समस्यायों को हल करवाएंगी। 
      डॉक्टर रीतू सिंह ने आज सेक्टर 25 भास्कर कॉलोनी में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया और घर घर जाकर कॉलोनीवासियों से मुलाकात कर 1 जून को मतदान करने की अपील की। वहीं उन्होंने शहर के बेहतरी के लिए उनसे उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं कॉलोनीवासियों ने भी उनके युवा और शिक्षित होने पर उनके ही पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया।
 इस अवसर पर उनके साथ चंडीगढ़ प्रदेश प्रधान सरदार वरयाम सिंह, बामसेफ प्रधान सुरेंद्र सिंह खुद्दा और
उप प्रधान मनोज मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates