Latest News

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

 चंडीगढ़:-भगवान वाल्मीकि जयंती के शुभावसर पर सेक्टर 25 से निकाली गई  शोभायात्रा के आगमन पर राम दरबार कांग्रेस पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष सोनिया गुरचरण सिंह व उनकी टीम के द्वारा स्टॉल लगाकर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा के साथ आने वाले सभी भक्तों को जलपान बांटा गया।गुरचरण सिंह व उनकी टीम ने शोभायात्रा आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया। 
  इस दौरान राम दरबार के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इसमें अपनी भूमिका   निभाई। वीरेंद्र राय, रामपाल चौटाला, बी एन तिवारी, ऋषि तुषमार, सुभाष पाल, बेबी, अंजलि, शिवानी, आनंद, ईश्वर, राजपाल बिरला, नवी, राम, सुनील बहरोलिया, राजू, प्रमोद, कुसुम, रानी, साहिल कल्याण, काका कल्याण, गोगी, रोहित चौटाला, मोनू, ओम कैलाश, उदय, बेदू, धर्मपाल, संदीप और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शोभा यात्रा का राम दरबार आने पर दिल की गहराइयों से सभी ने स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates