Latest News

श्री रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन आज 14 अक्तूबर से सेक्टर 27 रामलीला ग्राउंड में

चंडीगढ़:-श्री रामलीला कमेटी (रजि.), सैक्टर 27, चण्डीगढ़ द्वारा श्री रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन आज 14 अक्तूबर, 2023 से रामलीला मैदान, सैक्टर 27, चंडीगढ़ विधिवत धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार शुरू हो रहा है। इस आशय की घोषणा श्री रामलीला कमेटी (रजि.), सैक्टर 27, चण्डीगढ़ के चेयरमैन अशोक जिंदल और प्रधान धर्मपाल बंसल ने की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमेटी के जनरल सेक्रेटरी भूपेंद्र कुमार, सुधीर गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट सुदर्शन अग्रवाल, गोल्डी जैन और केशियर राजीव गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
 धर्मपाल बंसल ने रामलीला के आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज 14 अक्तूबर 2023 (शनिवार) नारद मोह, रावण वरदान, रावण वेदवती संवाद, श्रवण कुमार ड्रामा के साथ रामलीला की शुरुआत होगी। 15.10.23 (रविवार) राक्षस आतंक, सीता जन्म, रामजन्म से लेकर ताड़का वध तक, अहिल्या उद्धार,  16.10.23 (सोमवार) गौरी पूजा, सीता स्वयंवर, उत्तराधिकारी का चुनाव मंथरा कैकेथी संवाद, 17.10.23 (मंगलवार) कैकई कोप भवन से लेकर राम वनवास तक 18.10.23 (बुधवार) दशरथ मरण, केवट लीला, कैकेयी भरत से लेकर भरत मिलाप तक, 19.10.23 (गुरुवार) शूर्पणखा खर-दूषण वध से लेकर सीता हरण तक, राम विलाप, 20.10.23 (शुक्रवार) शबरी राम हनुमान मिलन, बाली वध से लेकर लंका दहन तक 21.10.23 (शनिवार) राम - विभीषण संधि, रामसेतु, रावण अंगद संवाद, लक्ष्मण मेघनाथ संवाद, लक्ष्मण मूर्छा
22.10.23 (रविवार) कुंभकरण वध, रावण अहिरावण संवाद, पाताल लोक और 23.10.23 (सोमवार) अंतिम दिन रामशिविर, मेघनाथ लक्ष्मण संवाद, रावण मेघनाथ संवाद, रावण मंदोदरी, अंतिम चरण होगा।

धर्मपाल बंसल ने बताया कि रामलीला आयोजन के दौरान रूप सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। जोकि भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति और अपने धर्म के प्रति जागरूक करने का विशेष रहेगा।
इस प्रतियोगिता में 10 साल तक के बच्चों के लिए राम सज्जा प्रतियोगिता 16 अक्तूबर 2023 और 18 अक्तूबर 2023 सीता एवं लक्ष्मण सज्जा प्रतियोगिता, 20 अक्तूबर 2023 को हनुमान सज्जा प्रतियोगिता और 22 अक्तूबर 2023 को  रावण सज्जा प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि श्री रामलीला कमेटी, सैक्टर 27, चण्डीगढ़ (रजि.) के मंच पर श्री रामलीला महोत्सव का भव्य मंचन दूसरी बार सूर्यवंशी रंगमंच द्वारा किया जा रहा है जो कि ट्राइसिटी में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में एक बहुत ही विख्यात नाम है, जिसके कलाकार वेबसीरीज, टीवी विज्ञापन, सावधान इंडिया, बतौर रेडियो जॉकी, बॉलीवुड एवं पंजाबी फिल्मों, म्यूजिक विडियोज तथा कई प्रसिद्ध थियेटर प्ले में कार्य करते हैं। चण्डीगढ़ शहर में कराई जाने वाली रामलीला प्रतियोगिता में पिछले कई वर्षों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार जीत चुके हैं। इसके साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ मेकअप एवं वेशभूषा, सर्वश्रेष्ठ स्टेज सेट अप, सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट के अवार्ड भी मिल चुके हैं। निरंतर पांच वर्षों से सर्वश्रेष्ठ संगीत का अवार्ड भी सूर्यवंशी रंगमंच के ही नाम है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates