Latest News

बंटी ने अटावा सेक्टर 42 में स्लो कैरिज पेवर ब्लॉक लगाने और फिक्सिंग के कार्य शुरू करवाया

चंडीगढ़:-वार्ड नंबर 24 के अधीन आते गांव अटावा, साइड सेक्टर 42 में स्लो कैरिज (सर्विस लेन के किनारे) अटावा साइड सेक्टर 42 पर पेवर ब्लॉक लगाने और फिक्सिंग के काम का शुभारंभ,  गुरुद्वारा संगत साहिब ग्राम अटावा के सामने किया गया। पेवर ब्लॉक लगाने और फिक्सिंग के काम का शुभारंभ गांव अटावा क्लब के प्रधान त्रिलोचन सिंह बंटी ने नारियल तोड़कर किया । ज्ञानी रेवत सिंह ने बताया कि गांव की फिरनी के पेवर ब्लॉक का काम काफी देर से पेंडिंग था। जोकि उन्होंने एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी से बात करने पर यह काम शुरू हो पाया है। 
मार्केट के प्रधान बहादुर प्रसाद ने काम शुरू करवाने पर पार्षद जसबीर सिंह बंटी का धन्यवाद किया और बताया कि पेवर ब्लॉक लगने से मार्केट में और सुंदरता बढ़ेगी।
एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि स्लो कैरिज (सर्विस लेन के किनारे) के कार्य को लेकर उनके पास एरिया के लोगों ने बात की थी। उसके बाद उन्होंने इस एजेंडे को नगर निगम में आलाधिकारियों से टेंडर अप्रूव करवा कर इसे शुरू करवा दिया है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates