Latest News

चंडीगढ़ सब जूनियर, जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप 2023-24

Chandigarh:सृष्टि कर्मा फाउंडेशन ने चंडीगढ़ सब जूनियर, जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप 2023-24 में अभूतपूर्व स्तर की सफलता हासिल की है। यह चैंपियनशिप 1 से 3 सितंबर, 2023 तक तीन दिनों तक चली जो सेक्टर 7 चंडीगढ़  में प्रतिष्ठित एथलेटिक्स ट्रैक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई थी।
सृष्टि कर्मा फाउंडेशन ने 4 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 20 पदको के साथ मैक्सिमम पार्टिसिपेंशन ट्राफी के साथ 11000 रुपए की पुरस्कार राशि भी हासिल की ,

प्रतियोगिता में अंडर 14 लड़कियों के 1 फेंक में, उन्होंने पहला (रिया), दूसरा (रितु), और तीसरा (ख़ुशी) स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर 16 जेवलिन थ्रो में भी उन्होंने दूसरा (पीयूष) और तीसरा (करण) स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, लड़कियों के अंडर 16 भाला फेंक में, उन्होंने पहला (प्रतिभा) और दूसरा (रुचि) स्थान हासिल किया। उन्होंने अंडर 20 लड़कियों की 4x100 रिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला (अंशिका) और दूसरा स्थान हासिल किया, और अंडर 14 लड़कियों की 4x100 रिले में उन्होंने तीसरा (रिया, रितु, मानसी और ख़ुशी) स्थान हासिल किया। 
 4x400 रिले अंडर 18 लड़कों (प्रभजोत) इसके अलावा अंडर 20 लड़कियों की लंबी कूद दिव्या (दूसरा स्थान), अंडर 20 लड़कियों की ऊंची कूद चरणप्रीत (तीसरा स्थान), 
 भाला फेंक में चरणप्रीत (तीसरा स्थान), अंडर 20 लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में परमिंदर (तीसरा स्थान), अंडर 16 लड़कियों की 80 मीटर बाधा दौड़ में अंजलि (दूसरा स्थान), अंडर 10 लड़कों की  भाला फेंक में संबीर (प्रथम स्थान), अंडर 16 लड़कों की 5 किमी पैदल चाल में हरीश (दूसरा स्थान), और अंडर 20 लड़कों की 10 किमी पैदल चाल में अमन यादव (तीसरा स्थान), 
कोच हरचरण सिंह ने टीम के अटूट समर्पण और कड़ी मेहनत पर गर्व व्यक्त करते हुए जोर दिया और कहा कि हम भविष्य में और भी बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates