Latest News

'गो मैन-गो फेस्टिवल' होटल वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर-चंडीगढ़ में शुरू

जीरकपुर/मोहाली/चंडीगढ़, 7 जुलाई, 2022 होटल वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर-चंडीगढ़ में शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक ऑर्गनिक आमों से बने शानदार व  मुंह में पानी ला देने वाले व्यंजनों का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए। ट्राइसिटी का बहुप्रतीक्षित 'गो मैन-गो फेस्टिवल' आज से यहां होटल वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में आज से शुरू हो गया है और यह फेस्टिवल 30 जुलाई तक जारी रहेगा। इस फेस्टिवल के दौरान रोजाना शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक मेंगो फेस्टिवल को लेकर विशेष तौर पर तैयार व्यंजों को परोसा जायेगा। इस फेस्टिवल को लेकर मुंह में पानी लाने वाले स्टार्टर और मेन कोर्स मेनू को डिजाइन करने के लिए आमों का रचनात्मक रूप से उपयोग किया गया है। इनमें से पनीर अंबीया टिक्का, मैंगो डिप्स के साथ चिकन टिक्का, मैंगो शाही कोफ्ता, मैंगो चिकन करी, कच्चा आम ककड़ी गजपाचो, बीबीक्यू मैंगो सलाद, मैंगो फिरनी, मैंगो लस्सी और आम पन्ना खास है।
इस मेंगो फेस्टिवल के आज शुरू होने मौके पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए होटल वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका के महाप्रबंधक मनिंदरजीत सिंह ने कहा कि स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑर्गनिक आम 13 एकड़ क्षेत्र में फैले एक बाग़ से लाये गए हैं। इन पर किसी भी तरह के कीटनाशक का उपयोग नहीं किया गया है और आम के पेड़ जैविक रूप से उगाए गए हैं। इसके कारण यह फल अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह फेस्टिवल 'फार्म टू फोर्क मॉडल' का अनुसरण करता है, क्योंकि आमों को बिना किसी मध्यस्थ के बाग़ से सीधे उपभोक्ता की खाने की मेज पर परोसा जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से हर वर्ष यहां होटल में लगाए जाने वाले इस 'गो मैन-गो फेस्टिवल' ट्राइसिटी की खाने के शौक़ीन लोग और आम प्रेमी बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार करते है। उन्होंने बताया कि आम से व्यंजनों  बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली आम की किस्मों में चौसा, लंगड़ा, अमरपाली, दशहरी, कुप्पी और सिन्दूरी आम शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि दृष्टि,गंध, स्वाद और बनावट, ये चार ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु हैं जो एक साथ मिलकर हमें भोजन का पूरा अनुभव प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हने बताया कि शोधकर्ताओं ने पाया है कि ध्वनि सुनने से हमारे खाने के अनुभव पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, इसलिए हम इस फेस्टिवल में सिज़लर के रूप में अपने दो विशिष्ट व्यंजन 'अंबीया पनीर टिक्का' और मैंगो डिप्स के साथ 'चिकन टिक्का' भी पेश कर रहे हैं।
वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका के कार्यकारी शेफ बिरदा राम ने बताया कि अक्सर आम के व्यंजनों में आम के शेक, आम पन्ना आदि जैसे पेय पदार्थ शामिल होते हैं, बहुत से लोग आम पर आधारित भोजन स्टार्टर और मेन कोर्स के साथ प्रयोग नहीं करते हैं। उन्हने बताया कि उन्होंने बस यही किया है। उन्होंने बताया कि उनके कुछ खास व्यंजनों में मेन कोर्स में मैंगो करी चिकन शामिल है और शुरुआत में अंबीया पनीर टिक्का जरूर चखना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे अन्य व्यंजन भी हैं  जो सिर्फ आम से प्यार करने वालों के लिए बनाए गए हैं।

बॉक्स- 
मेंगो फेस्टिवल के  दौरान कुछ और लजीज व्यंजन जो भोजन प्रेमियों को आकर्षित करेंगे। इनमे मैंगो मिंट ब्रुशेट्टा और स्नैक्स में मैंगो फूड के साथ चिकन टिक्का, एक अनोखा ठंडा सूप - कच्चा आम ककड़ी पुदीना गज़्पाचो, सलाद और रायते में मैंगो सीज़र सलाद और मैंगो पुदीना रायता, मेन कोर्स में मैंगो कोफ्ता, पहाड़ी अंबली दाल, क्रीम मैंगो सॉस में ग्रिल्ड चिकन, मैंगो पेस्ट्री और मैंगो फिरनी आदि शामिल है। उन्हने बताया कि दो लोगों के लिए मेंगो फेस्टिवल में भोजन की कीमत सभी करों के साथ लगभग 1200 रुपये है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates