Latest News

शहर में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर 42 में बांटे गए 400 पौधे

चंडीगढ़:-चंडीगढ़ शहर में हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए आज चंडीगढ़  प्रशासन वन विभाग  द्वारा सामुदायिक केंद्र सेक्टर 42 बी में विभिन्न प्रकार के लगभग 400 मुफ्त पौधे बांटे गए। एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे के प्रति और चंडीगढ़ शहर में हरियाली एवम स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लगभग 400 पौधों  जिसमे आयुर्वेदिक मेडिसिन  फलदायक आदि तरह कर  पौधे को लोगों को मुफ्त में बांटा गया। उन्हें पौधे को रोपने मात्र ही नही, बल्कि उसके उसके बढ़े होने उसकी रोपाई और सींचने के प्रति भी अपील की गई। उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की सामुदायिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम 5 पौधे ले जाने की अनुमति दी गई थी।

 

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates