Latest News

सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में शिव शक्ति लंगर ग्रुप ने लगाया खीर मालपुए का लँगर

चंडीगढ़:- सोमवती अमावस्या सोमवार के उपलक्ष्य में सावन माह के दूसरे सोमवार को शिव शक्ति लंगर ग्रुप की तरफ से सेक्टर 37 में खीर- मालपुए का लँगर लगाया गया। प्रभु भक्तों के लिए लगाए गए इस लँगर का राहगीरों ने लाभ उठाते हुए प्रभु प्रसाद ग्रहण किया। लँगर सेवा में ग्रुप के संचालक एस सी वोहरा और विनोद वालिया सहित अन्य ने सेवा निभाई।
ग्रुप संचालक एस सी वोहरा ने बताया कि हिन्दू धर्म शास्त्रों में सावन महीने का बहुत ही खास महत्व होता है। इस सोमवार को सोमवती अमावस्या का संयोग बना है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या है, हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व माना गया है और कहते हैं कि इस पवित्र नदियों में स्नान अवश्य करना चाहिए। इस बार सोमवती अमावस्या को अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं। पंचाग के अनुसार सावन माह में 45 साल बाद सोमवती अमावस्या का संयोग बना है। उन्होंने आगे बताया कि ग्रुप की तरफ से आज इसी उपलक्ष्य में प्रभु भक्तों के लिए खीर मालपुए का लँगर लगाया गया था।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates