Latest News

ईद के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस ए खान के घर पहुंचे नगर सांसद मनीष तिवारी और एच एस लक्की

चंडीगढ़:-ईद उल अजुहा का त्यौहार मुस्लिम समुदाय में आज बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।  मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लग ईद की मुबारकबाद दी ।
वहीं इस अवसर पर चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस ए खान के गृह निवास पहुंचे और परिवार और मुस्लिम भाईचारे को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की भी उपस्थित थे। 

सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि ईद उल अजुहा इस्लाम धर्म में यह दूसरा सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार है। मुस्लिम समुदाय की परंपरा के अनुसार यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम द्वारा अल्लाह के प्रति अपनी अटूट आस्था और आज्ञाकारिता में अपने बेटे की कुर्बानी देने की तत्परता की याद में मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी (बलिदान) देते हैं।

चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि ईद- उल-अजहा (जिसे बकरीद भी कहते हैं) इस्लाम धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जिसे 'कुर्बानी का पर्व' माना जाता है। यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था, भक्ति और उनकी उस कुर्बानी की याद में मनाया जाता है, जिसमें वे अपने बेटे इस्माइल को कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए थे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस ए खान ने सांसद मनीष तिवारी और चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्की का अपने घर आने पर आभार जताया। वही उन्होंने ईद त्यौहार की महत्वत्ता पर रोशनी  डालते हुए कहा कि मुसलमान ईद अल- अजहा को अल्लाह (सुभान अल्लाह) के प्रति इब्राहिम और इस्माइल (अ.स.) के विश्वास, आज्ञाकारिता और भक्ति को याद करने और उस पर विचार करने के लिए मनाते हैं। इब्राहिम अपने प्रिय और प्यारे बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार थे और इस्माइल अल्लाह (सुभान अल्लाह) की इच्छा के चलते अपनी जान कुर्बान करने को तैयार थे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates