चण्डीगढ़:--आजकल की शॉपिंग संस्कृति में, ग्राहकों को सिर्फ उत्पाद ही नहीं, बल्कि खरीदारी के अनुभव और लाभ भी चाहिए। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए ब्रांड्स और शॉपिंग मॉल्स 'शॉप मोर-विन मोर' की रणनीति अपनाते हैं। यह एक ऐसी योजना है जहाँ आप जितना अधिक खर्च करते हैं, आपके पुरस्कार या उपहार जीतने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।
इसी कड़ी में चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित प्रमुख शॉपिंग मॉल ने एम एम फैशन माल ने, 2026 में ग्राहकों के लिए शानदार "शॉप मोर विन मोर" समर बोनांजा फेस्ट ऑफर लॉन्च किया है । इस ऑफर का उद्देश्य शॉपिंग के अनुभव को और अधिक रोमांचक बनाना है। जिसकी शुरुआत की विधिवत घोषणा चंडीगढ़ नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार ने की। इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर बलबीर राज, एम ओ एच इंदरदीप कौर और एरिया पार्षद दमनप्रीत सिंह सहित मार्किट एसोसिएशन सेक्टर 22 डी के प्रधान प्रवीण दुग्गल भी उपस्थित थे।
एम एम फैशन मॉल द्वारा इस दौरान चंडीगढ़ नगर निगम और मार्किट एसोसिएशन सेक्टर 22 डी के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत लोगों को क्लीन और ग्रीन पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। निगम कमिश्नर अमित कुमार, जॉइंट कमिश्नर बलबीर राज और ब्रांड अम्बेसडर "स्वच्छ भारत चंडीगढ़" परवीन दुग्गल ने स्वच्छता का स्लोगन भर कर इसकी शुरुआत की।
इस समर बोनांजा फेस्ट के अंतर्गत 15 मई से 31 अगस्त 2026 तक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को टाटा की कार, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल फ़ोन, इंडक्शन स्टोव सहित अन्य कई घरेलू होम एप्लायंसेज जीतने का मौका मिलेगा।
एम एम फैशन मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल ने बताया कि पहले एक समय था कि जन्माष्टमी- दीवाली त्योहारों के शुभावसर पर ही बाज़ार या शॉप कीपर "शॉप मोर-विन मोर" जैसे फेस्ट आयोजित करते थे। लेकिन अब समय बदल गया है, अब सारा साल ही ऐसे आयोजन किए जा सकते है, ताकि ग्राहक वैल्यू फ़ॉर मनी का आनंद प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि 108 दिन चलने वाले इस महा समर बोनांजा फेस्ट में ग्राहक को एक निश्चित तय राशि जैसे ₹2,000 या उससे अधिक की खरीदारी करने पर एक कूपन मिलेगा, जिससे वो लकी ड्रा या प्रतियोगिता के लिए पात्र हो जाते है। ₹ 2000/- की खरीदारी करने पर ग्राहक ड्रा के प्रतिभागी होंगे, जिसमे टाटा पंच कार के अलावा 7 अन्य घरेलू होम एप्लायंसेज जीतने का मौका मिलेगा। वहीं अगर कस्टमर इस अवधि के दौरान ₹2000/- की मल्टीप्ल शॉपिंग करते हुए ₹50000/- की परचेजिंग करता है, तो उसे गोल्डन कूपन मिलेगा और वो एक अलग ड्रा जिसमे टाटा टियागो कार होगी, उसे जीतने का मौका मिलेगा। साहिल ने बताया कि 31 अगस्त को इस महा फेस्ट की समाप्ति अवसर पर लकी ड्रा निकाल दिया जाएगा।
उन्होंने कस्टमर से अपील की कि आएँ और इस "शॉप मोर विन मोर" समर बोनांजा फेस्ट का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि जितना अधिक आप खरीदारी करेंगे, आपको उतने ही अधिक कूपन या पॉइंट्स मिलेंगे, जिससे जीतने के अवसर बढ़ जाते हैं। छोटे से कूपन के बदले में आप एक बड़ी और कीमती वस्तु जीत सकते हैं। आमतौर पर यह त्योहारों या विशेष अवसरों पर आयोजित किया जाता है, जो शॉपिंग के अनुभव को मजेदार बनाता है।
No comments:
Post a Comment