Latest News

73 वर्षीय अशोक गोयल ने विशेष इनग्रीडिएंट्स से तैयार "मूनशाइन उबटन पैक" को किया लांच

चंडीगढ़:-उबटन के नाम से तो हम सभी परिचित हैं। आयुर्वेद भी हजारों सालों से उबटन का इस्तेमाल करने की सलाह देता है। अगर पारंपरिक रूप से देखा जाए तो उबटन दुनिया में कॉस्मेटिक का सबसे पुराना और सबसे प्योर टाइप है। 

चंडीगढ़ निवासी 73 वर्षीय अशोक कुमार गोयल ने अपने उत्पाद "मूनशाइन उबटन पैक", को लांच करते हुए कहा कि उबटन को बेहद साधारण लेकिन गुणकारी चीजों से बनाया जाता है। उबटन असल में चेहरे पर जादुई असर करने वाला फेस मास्क है जो ग्लोइंग स्किन देने के साथ-साथ पोषण भी देता है। उबटन इतना असरदार है कि शादियों में खासतौर पर एक रस्म उबटन लगाने की ही होती है।
उन्होंने बताया कि उबटन एक नेचुरल फेस मास्क है जिसमें ढेरों औषधीय गुण मौजूद हैं। उबटन में हल्दी, चंदन, लाल गुलाब और नीम के अलावा वो अपने कुछ विशेष इनग्रीडिएंट्स इसमें डालते हैं। जिससे इसकी विशेषता और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तैयार "मूनशाइन उबटन पैक", पूर्णतः आयुर्वेदिक और प्राकृतिक तत्वों से निर्मित है। यह स्किन को किसी प्रकार का नुकसान नही पहुंचाता है, बल्कि उसे चमकदार और स्वस्थ बनाता है। अगर इसे नियमित रूप से लगाया जाए तो ये स्किन को फ्रेश और नम बनाए रखता है। उबटन में पड़ने वाला हल्दी, चंदन, गुलाब और नीम डेड स्किन को हटाने के लिए बेस्ट तो है ही, बल्कि स्किन को चिकना बनाने में भी मदद करता है। दूध स्किन से काले दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है। ये स्किन को चमकदार या ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। 

हम सभी में से ज्यादातर लोगों को स्किन की अलग-अलग तरह की समस्याएं होती हैं। जैसे स्किन में दाग-धब्बे होना, चेहरे पर झाईं होना, एक्ने, पिंपल या फिर मुंहासे के निशान बनना, ब्लैकहेड्स, व्हाइट हेड्स आदि। उबटन इन सारी समस्याओं का एक उपाय हो सकता है। उबटन को नियमित रूप से लगाने पर ये हमें निखरी और बेदाग त्वचा देता है। इसके अलावा अगर धूप में ज्यादा देर तक रहने के कारण स्किन टैन हो गई है तो भी आप उबटन लगाकर फायदा पा सकते हैं।

इस उम्र में उबटन फेस पैक को बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब वो युवा अवस्था मे थे तो उनके पिता जी ने एक फैमिली फंक्शन में ऐसा कुछ पेश करने को कहा तो उन्होंने अपने करीबियों से सलाह मशविरा कर उबटन पैक तैयार किया। शुरुआत में तो इसे साधारण ही कहा गया, जब इसमें उनकी तरफ से शामिल कुछ विशेष इनग्रीडिएंट्स से कुछ अलग और अच्छे परिणाम आने लगे तो वो इसे फैमिली मेंबर्स को तैयार करके देने लगे। अब उम्र के इस पड़ाव पर उनके फैमिली मेंबर्स ने ही उन्हें सुझाव दिया कि आप इसे मार्किट में क्यो नही पेश करते। यह असरदार और किफायती भी है। उन्होंने कहा उनके कहने पर ही अब इसे लांच किया गया है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates