Latest News

शिक्षा विभाग की क्लास फोर इम्प्लाइज युनियन के प्रधान पद के 16 म‌ई के चुनाव के लिए कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह

चंडीगढ:शिक्षा विभाग चंडीगढ़ के क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन के प्रधान पद के चुनाव की तैयारियां बढ़े जोर शोर से चल रही है । चुनाव के लिए कर्मचारियों से उत्साह देखा जा रहा है । 

प्रधान पद के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रारम्भिक रूप से दिनांक 11.05.2026 को निम्नलिखित तीन प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जिनमें श्री संजय कुमार- गेटकीपर, सरकारी हाई स्कूल, सेक्टर 52, चंडीगढ़,  श्री संजय कुमार- चौकीदार, सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर 38, चंडीगढ़ और श्री एल्विन मसीह, गेटकीपर, सरकारी हाई स्कूल, दड़वा गाँव, चंडीगढ़ ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

यूनियन के अधिकतर सदस्यों के निवेदन पर चुनाव कमेटी द्वारा नामांकन प्रक्रिया को एक दिन के लिए बढ़ाया गया। इसके उपरांत दिनांक 12.05. 2026 को दो अन्य प्रत्याशियों ने भी प्रधान पद हेतु अपने नामांकन पत्र दाखिल किए । जिसके अंतर्गत श्री गुरप्रीत सिंह- चौकीदार, सरकारी मॉडल मिडल स्कूल, एम.एच.सी., मनीमाजरा, चंडीगढ़ आउट श्री सुरेश कुमार- सफाई कर्मचारी, सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 19-सी, चंडीगढ़ ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। 

इस प्रकार यूनियन प्रधान पद के लिए कुल पाँच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था, पर नामांकन वापस लेने के लिए आज 13 .5.2026 को दो प्रत्याशियों संजय यादव व एल्विन मसीह ने बाकी  प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापस ‌ले लिया जो क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन के इतिहास में प्रधान  पद के चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

चुनाव कमेटी ने सदस्यों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा आगामी चुनाव को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।




No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates