Latest News

श्रीमती कमल सिसोदिया, कमांडेंट ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया

नई दिल्ली स्थित Institution for the Blind में एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती कमल सिसोदिया, कमांडेंट ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया।
श्रीमती कमल सिसोदिया प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों के बीच मनाकर समाज सेवा एवं संवेदनशीलता का संदेश देती रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने संस्थान पहुंचकर बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया तथा उन्हें भोजन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की।
हाल ही में श्रीमती कमल सिसोदिया द्वारा दृष्टिबाधितजनों के लिए AI Powered Glasses भी वितरित किए गए थे। संस्थान भ्रमण के दौरान उन्होंने बच्चों से उन AI Powered Glasses के उपयोग, उनसे मिलने वाले लाभ तथा भविष्य में दृष्टिबाधितजनों के लिए और क्या बेहतर किया जा सकता है, इस संबंध में भी फीडबैक लिया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ ध्यान एवं मेडिटेशन सत्र भी कराया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा हर परिस्थिति में खुश रहकर आगे बढ़ने का संदेश साझा किया। उन्होंने भावुकता से कहा कि —
“बंद आँखों से संसार कैसा महसूस होता होगा, रंगों को किस प्रकार महसूस किया जाता होगा — यह अनुभव मानव संवेदनाओं को और गहराई से समझने का अवसर देता है।”
जैसे ही बच्चों को ज्ञात हुआ कि उनका जन्मदिन है, सभी बच्चों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर एक दृष्टिबाधित बच्चे ने उनके लिए बेहद भावपूर्ण एवं सुंदर गीत प्रस्तुत किया, जिसने पूरे वातावरण को भावुक एवं प्रेरणादायक बना दिया। बच्चों द्वारा ब्रेल लिपि पढ़कर सुनाना भी कार्यक्रम का अत्यंत प्रेरणादायक एवं भावुक क्षण रहा।
इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय रहा कि श्रीमती कमल सिसोदिया प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाकर समाज सेवा एवं मानवीय संवेदनाओं का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।
कार्यक्रम के अंत में कई बच्चों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि श्रीमती कमल सिसोदिया के सकारात्मक विचारों, स्नेह एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व ने उन्हें जीवन को खुशी, आत्मविश्वास और उत्साह के साथ जीने की नई प्रेरणा दी है।
संस्थान प्रशासन द्वारा दृष्टिबाधित छात्रों के कल्याण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु श्रीमती कमल सिसोदिया के मूल्यवान सहयोग, योगदान एवं समर्पित प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। कार्यक्रम ने सभी बच्चों में आत्मविश्वास, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
पूरा कार्यक्रम संवेदनशीलता, अपनत्व एवं मानवता की भावना से ओत-प्रोत रहा।







No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates