Latest News

पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अन्न भंडारा आयोजित

पंचकूला, 18 मई  2026: समाज में जब लोग एक-दूसरे की भलाई के लिए बिना स्वार्थ सेवा में लगते हैं, तो वह सेवा केवल सहायता नहीं बल्कि मानवता की असली मिसाल बन जाती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने 215वां अन्न भंडारा आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों को प्रेम, श्रद्धा और समर्पण के साथ भोजन वितरित किया गया।
इस आयोजन के दौरान ट्रस्ट के संस्थापक व समाज सेवी अमिताभ रूंगटा ने कहा कि अन्न को ग्रहण करने से जीवन मिलता है, और यदि जीवन है तो सब कुछ संभव है। किसी को भोजन करवाना सबसे बड़ा पुण्य है। जब कोई जरूरतमंद व्यक्ति मन से आशीर्वाद देता है, तो वह हमारे जीवन की कठिनाइयों को दूर कर देता है और हमें आत्मिक सुख की ओर ले जाता है।

यह भंडारा इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1, पंचकूला में आयोजित किया गया, जहां राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि इस सेवा को हमेशा निष्काम भाव से करना चाहिए ताकि उसका प्रभाव केवल शरीर नहीं, आत्मा तक पहुंचे।

पुरुषोत्तम दास रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है और इस प्रकार के आयोजन समाज में करुणा, समर्पण और सेवा भावना को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।

इस सेवा कार्य में ट्रस्ट से जुड़े अनेक सेवाभावी लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates