Latest News

लाल द्वारा मंदिर, सेक्टर 40A, चंडीगढ़ में 3 मई को होगा भव्य धार्मिक समागम

चंडीगढ़:--लाल द्वारा मंदिर, सेक्टर 40A, चंडीगढ़ में 3 मई 2026 को श्री श्री 1008 महंत श्री राम सुंदर दास जी महाराज (गद्दीनशीन, श्री ध्यानपुर धाम, पंजाब) श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस पावन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

लाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव दिनेश गुप्ता ने बताया कि महाराज जी के आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा श्रद्धालुओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।उन्होंने आगे  बताया कि महाराज जी प्रतिवर्ष कमेटी के निमंत्रण पर मंदिर में पधारते हैं और श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा व आशीर्वाद प्रदान करते हैं। 3 मई को प्रातः सबसे पहले नाम दीक्षा लेने वाले श्रद्धालुओं को दीक्षा दी जाएगी, तत्पश्चात अन्य श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि जो भी नाम दीक्षा लेना चाहते हैं, वे 3 मई को प्रातः सुच्चे मुंह मंदिर में आकर पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना करवाने के उपरांत ही नाम दीक्षा प्राप्त करें।

दिनेश गुप्ता ने बताया कि समारोह के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक बब्बू चावला (कुरुक्षेत्र) अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक समागम में ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।



No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates