Latest News

किचन चैंपियन सीजन 14 – 2026 लॉन्च की घोषणा 9 मई 2026 को

चंडीगढ़: किचन चैंपियन सीजन 14 – 2026 के प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं लॉन्च की घोषणा 9 मई 2026 को एआर प्लाज़ा, NAC शिवालिक एन्क्लेव में की जाएगी। यह पहल सरिता खुराना (न्यूट्रिशनिस्ट, कुकरी एक्सपर्ट एवं फूड राइटर) द्वारा HTBC के सहयोग से आयोजित की जा रही है। 
Lyness Star club, Panchkula की अध्यक्षा (President) रेखा गर्ग जी द्वारा इस कार्यक्रम में दिया गया योगदान अत्यंत सराहनीय है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में होने वाले हर कार्य में वे न केवल बढ़-चढ़कर भागीदारी करती हैं, बल्कि पूरे उत्साह के साथ ऐसे कार्यक्रमों का सफल आयोजन भी करती हैं।

किचन चैंपियन एक राष्ट्रीय स्तर की कुकरी प्रतियोगिता है, जो देशभर के होम शेफ्स और फूड लवर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती है। इस सीजन में 14 शहरों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसका ग्रैंड फिनाले चंडीगढ़ में होगा।
इस पहल का उद्देश्य “पोषण को अपनाना है, भारत स्वस्थ बनाना है” संदेश के साथ हेल्दी और न्यूट्रिशन-आधारित कुकिंग को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में कोई एंट्री फीस नहीं होगी और “फूड ऐज़ मेडिसिन” की अवधारणा को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
आयोजकों ने मीडिया से इस कार्यक्रम में शामिल होकर कवरेज देने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates