Latest News

मनीमाजरा, चंडीगढ़, शास्त्री ब्राह्मण वेलफेयर संगठन (रजि.) ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

Chandigarh :शास्त्री ब्राह्मण वेलफेयर संगठन (रजिस्टर्ड) द्वारा भगवान परशुराम जयंती धूमधाम व श्रद्धा से मनाई गई। इस पावन अवसर पर मनीमाजरा स्थित शिव मंदिर खेड़ा (बाजार मनीमाजरा) में विशेष आयोजन किया गया। संगठन के प्रधान रामेश्वर गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ खेड़ा पूजन से किया गया। इसके पश्चात हवन का आयोजन हुआ जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
हवन के बाद कीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसने समस्त वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दोपहर 12 बजे के पश्चात भव्य लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। विशेष रूप से वार्ड नंबर 4 की काउंसलर सुमन शर्मा, स्वर्ण सिंह परवाना संस्था के संपादक व संस्थापक वरिंदर शर्मा, महंत मनोज शर्मा, रविकांत शर्मा, प्रवीण शर्मा, विशाल शर्मा, देविंदर शर्मा, शुभकरण शर्मा, गुलशन आचार्य, मदनलाल आचार्य, अरुण शर्मा, संजय शर्मा रामकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, श्यामलाल शर्मा, सुनील व्यास, अनिल भारद्वाज, ओमप्रकाश, बुद्धि राजा, भारत भूषणऔर मनुवाद से जुड़े कई अन्य गणमान्य व्यक्तित्व कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर परशुराम जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला।

प्रधान रामेश्वर गिरी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अन्याय, अधर्म और अनीति के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया और समाज को न्यायप्रियता तथा धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “परशुराम जी आज भी हमारे बीच हैं, उनके विचार और आदर्श हमें जीवन जीने की सही दिशा दिखाते हैं।”

संपूर्ण कार्यक्रम बड़े ही भक्तिभाव और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। शास्त्री ब्राह्मण वेलफेयर संगठन की ओर से उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही गई।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates