Latest News

लॉयन ललित बजाज बने लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ प्रोस्पेरिटी, जिला 321 एफ के अध्यक्ष

चण्डीगढ़ : लॉयनोस्टिक वर्ष 2025-26 के लिए लॉयन ललित बजाज को लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ प्रोस्पेरिटी, जिला 321 एफ के लिए अध्यक्ष चुना गया है। संस्था की नॉमिनेशन कमेटी के चेयरमैन एमजेएफ लॉयन आरके राणा व सदस्यों लॉयन डॉ अश्विनी विग व लॉयन देसराज ठकराल ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए।
क्लब के अन्य पदाधिकारियों में लॉयन मीता ठकराल इमिडिएट पूर्व अध्यक्ष, लॉयन प्रकाश राणा उपाध्यक्ष (प्रथम), लॉयन प्रदीप गोयल उपाध्यक्ष (द्वितीय), लॉयन अशोक गर्ग सेक्रेटरी, लॉयन रणबीर नैय्यर जॉइंट सेक्रेटरी, लॉयन एनके वासुदेवा कोषाध्यक्ष, लॉयन उमा कांत मेहता पीआरओ, लॉयन देशराज ठकराल टेमर, लॉयन मंजीव वोहरा टेल ट्विस्टर तथा लॉयन टीके मैगज़ीन मेंटर ऑफ़ द क्लब नियुक्त किए गए हैं।  
इनके अलावा लॉयन रेनू मेहता, लॉयन स्वर्ण वोहरा, लॉयन नीलम वासुदेवा, लॉयन उषा विग, लॉयन दमयंती राणा, लॉयन सुदेश मित्तल, लॉयन आशा वर्मा, लॉयन गौरव शर्मा, लॉयन बीएम खन्ना, लॉयन डॉ. अश्वनी विग, लॉयन सुरिंदर पाल सिंह, लॉयन तेजिंदर कौर, लॉयन मनमोहन गर्ग, लॉयन विनोद स्यान, लॉयन रविंदर राणा, लॉयन एसएस ठाकुर व लॉयन विजय ठाकुर को डायरेक्टर बनाया गया है। एमजेएफ लॉयन आरके राणा सलाहकार होंगे। 


No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates