Latest News

जात-पात से ऊपर उठकर मानवता का मार्ग अपनाने की सीख देते हैं संत कबीर साहिब : सुनीता दुग्गल

अबोहर, 5 जुलाई:संत शिरोमणि कबीर साहिब जी के 629वें प्रकाश पर्व पर संत शिरोमणि धानक सभा, अबोहर द्वारा पंजाब पैलेस, हनुमानगढ़ रोड पर राज्य स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस अवसर पर सुनीता दुग्गल ने संत कबीर साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहिब ने जात-पात और ऊंच-नीच जैसी सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए प्रेम, सत्य और सद्भाव का मार्ग दिखाया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।

गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी रविवार को लुधियाना में आयोजित संत कबीर साहिब जयंती समारोह में शिरकत की। वहीं, भारतीय जनता पार्टी पंजाब में सामाजिक, धार्मिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सक्रियता लगातार बढ़ा रही है। पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनीता दुग्गल को भी पार्टी समय-समय पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपती रही है। इससे पहले भी वे पंजाब में पार्टी की प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें लगातार अहम आयोजनों और संगठनात्मक गतिविधियों में प्रमुख भूमिका दिए जाने को उनके प्रति नेतृत्व के विश्वास और संगठनात्मक क्षमता का प्रतीक माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संत कबीर साहिब की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संत कबीर साहिब के जीवन और विचारों पर आधारित प्रवचनों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates