चंडीगढ़। गोल्डन लॉयनेस डिस्ट्रिक्ट A-2 द्वारा दिव्यांगजनों के लिए मेगा हैंडीकैप प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांग लाभार्थियों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, वॉकर, स्टैटिक एक्सरसाइज साइकिल तथा हियरिंग एड्स वितरित किए गए, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और बेहतर जीवन जीने में सहायता मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट की नई कार्यकारिणी का भी औपचारिक कार्यभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्षों, सचिवों, कोषाध्यक्षों एवं कैबिनेट सदस्यों ने अपने-अपने पदभार संभाले।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रीता दुग्गल, चेयरपर्सन मंजीत भामरा, पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ललिता, नीलम पुरी, ललिता भोला, मंजू सूद, इंद्रा कपूर, डॉ. छटवाल, जीएलएस पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सुरिंदर कौर, डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट (जीएलएस) आशा काल्हों, पम्मी ग्रेवाल तथा गोल्डन लॉयनेस मदर ऑफ द डिस्ट्रिक्ट ललिता रक्खन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्था की समाज सेवा के प्रति समर्पित भावना की सराहना की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट इंद्रा कपूर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना रहा। यह सम्मान उन्हें संगठन के प्रति उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, दीर्घकालीन समर्पित सेवाओं एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा, दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण तथा मानवता की भलाई के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
No comments:
Post a Comment