Latest News

Photo Video Expo 2026’ का भव्य समापन: दूसरे दिन किसान भवन में उमड़ी फोटोग्राफरों और क्रिएटर्स की भारी भीड़

​चंडीगढ़: चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (CPA) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘Photo Video Expo 2026’ का भव्य समापन किसान भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में उत्साहपूर्वक हुआ। इस दो दिवसीय महाकुंभ में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत से बड़ी संख्या में पेशेवर फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों, युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लिया।  
Expo के दूसरे दिन मुख्य अतिथि पंजाब कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल (वाटर रिसोर्स मंत्री),  पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन सरदार हरचन्द सिंह बरसत और चंडीगढ़ के महापौर शौरभ जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
 व्यापार मंडल के प्रधान संजीव चड्डा ने भी इस एक्सपो का दौरा किया और चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के द्वारा किए गए इस भव्य आयोजन की सराहना की।
​इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही आधुनिक तकनीकों, नवीनतम कैमरों, लेंसों, लाइटिंग उपकरणों तथा वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर से पेशेवरों, युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स को परिचित कराना है।  
​दूसरे दिन के मुख्य आकर्षण और उपलब्धियाँ:
​नवीनतम गैजेट्स की प्रदर्शनी: देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों द्वारा आधुनिक कैमरे, लेंस, एडवांस्ड लाइटिंग उपकरण और एक्सेसरीज़ का लाइव प्रदर्शन किया गया।  
​तकनीकी ज्ञान और लाइव डेमो: विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक कैमरा सेंसर्स, डिजिटल तकनीकों और वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर पर लाइव डेमो दिए गए।  
​विशाल नेटवर्किंग मंच: उत्तर भारत के क्रिएटर्स को एक ही छत के नीचे जुड़ने, नए व्यावसायिक अवसर तलाशने और उद्योग विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिला।  
​समापन अवसर पर चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के प्रधान श्री सरोज सिंह चौहान, चेयरमैन श्री जे.पी. गरचा तथा जनरल सेक्रेटरी श्री सुनील भट्ट ने सभी कंपनियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की दुनिया अत्यंत तेजी से बदल रही है। आधुनिक कैमरा सेंसर और नई डिजिटल तकनीकों ने कार्य करने के तरीकों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। Photo Video Expo 2026 हर उस व्यक्ति के लिए एक उत्कृष्ट अवसर सिद्ध हुआ है जो इस इंडस्ट्री में स्वयं को नवीनतम तकनीकों से अपडेट रखना चाहता है। 

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates