Latest News

गुप्त नवरात्रि पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अन्न भंडारा आयोजित किया

पंचकूला, 20 जुलाई 2026: गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर पुरुषोत्तम दास रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र, पंचकूला में जनसाधारण के लिए 224वें अन्न भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा सेवा कार्य में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमिताभ रूंगटा ने कहा कि गुप्त नवरात्रि साधना, भक्ति और सेवा का विशेष पर्व है। इन पावन दिनों में अन्न भंडारे को सबसे श्रेष्ठ कृत्यों में से एक माना गया है। जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं को भोजन कराना न केवल मानव सेवा है, बल्कि मां भगवती की सच्ची आराधना भी है। उन्होंने कहा कि अन्न भंडारे जैसे सेवा कार्य समाज में प्रेम, समानता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं तथा सभी को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना भी है। ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याण और समाजसेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।

भंडारे के आयोजन में ट्रस्ट के सदस्यों एवं सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates