Latest News

रावाधस सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का फूंकेगा पुतला

चंडीगढ़:-राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म समाज (रावाधस) रजि. चंडीगढ़ ने बरनाला (पंजाब) में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वीरवार 30 जुलाई 2026 को वाल्मीकि आश्रम, सैक्टर 24 में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंकेगा। इस संबंध में रावाधस ने एस.एस.पी, चण्डीगढ़ को एक ज्ञापन पत्र सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

रावाधस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर दिलबाग टांक ने बताया कि 22.07. 2026 को जो बरनाला (पंजाब) में डी.एस.पी. सतबीर सिंह बैंस, एस.एच.ओ. लखविन्द्र सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा सफाई कर्मचारियों पर हुई लाठीचार्ज और जातिसूचक शब्द प्रयोग किये गये थे और पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। जिसका समाज मे संज्ञान लेते हुए माननीय एस एस पी चंडीगढ़ को एक ज्ञापन पत्र सौंप दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एस.सी./एस.टी. एक्ट का पर्चा दाखिल किए जाने की अपील की है। दोषियों के खिलाफ पर्चा दाखिल करने से इन अहंकारी अधिकारियों को पता चलेगा कि यह लोग भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न कर सकें। ऐसे लोग जो वर्दी की आड़ में भेड़िये हैं इन लोगों को बिल्कुल न बख्शा जाये, क्योंकि जो इन लोगों ने हरकत की है इससे आम जनता पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। इन लोगों ने सीधे-सीधे लोकतंत्र का गला घोंटा है और अपनी वर्दी का नाजायज फायदा उठाया है। इन दोषियों को कानूनी रूप से जो सजा बनती है वह दी जाये जिससे आम जनता का कानून के प्रति विश्वास कायम रहे।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य में अमन चैन की जिम्मेदारी सरकार की बनती है। सफाई कर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के लिए सीधे तौर पर सरकार दोषी बनती है। इसलिए 30. 07.2026 को समय दोपहर 2:00 बजे वाल्मीकि आश्रम, सैक्टर 24 में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका जाएगा।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates