Latest News

भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने मनाया महिला दिवस

चंडीगढ़:march,8:- भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भुपिंदर शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार सेक्टर 45 के कम्युनिटी सेंटर में को अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके लगभग 30 महिलाओं को  समाज के प्रति उनके द्वारा किये सराहनीय कार्यों को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुनीता भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय चंडीगढ़ सेक्टर 44 की शाखा इंचार्ज कविता दीदी विशिष्ट अतिथि थी। वहीं इस अवसर पर भाजपा आई टी सेल की इंचार्ज रजनी, सहित अलका जोशी, रेखा रावत, निधि, मधु बिष्ट और शांति बहुगुणा भी मौजूद थी।
भूपिंदर शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व भर में महिलाओं को उनके अधिकारों और पुरुष समाज के बराबर का दर्जा दिए जाने को लेकर मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में आज भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की तरफ से उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोरोना संकटकाल के दौरान जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद की। इसके अलावा उन कामगार महिलाओं को भी सम्मानित किया गया है, जिन्होंने नौकरी के साथ साथ समाज सेवा में भी अहम भूमिका अदा की है।

कविता दीदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज को सही रास्ता दिखाने की क्षमता रखती है। जो पुरुषों में कतई नहीं दिखती।उन्होंने कहा कि नारी में जो भाव है, वो गन्ने के रस के सामान है।जिस प्रकार गन्ने को मशीन में डाल पूरी तरह से निचोड़ा जाता है, तो उसमे से मीठा रस ही निकलता है।उसी प्रकार नारी भी अपनी सहनशीलता अपने त्याग और समपर्ण से समाज में मिठास का ही प्रसार करती है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates