Latest News

विश्व महिला दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर फर्मिला सिंह और पार्षद गुरबक्श रावत सम्मानित

 चंडीगढ़ 10 मार्च:विश्व महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की चंडीगढ़ इकाई की ओर स यहां चंडीगढ़ नगर निगम की महिला पार्षदों को सम्मानित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया और महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज की ओर से  चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर फरमिला सिंह और महिला पार्षद गुरबख्श रावत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इन महिला पार्षदों को संगठन की ओर से विश्व महिला दिवस को लेकर बधाई के साथ साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया ने नगर निगम पार्षद व डिप्टी मेयर फरमिला सिंह और पार्षद गुरबख्श रावत की ओर से अपने वार्ड और शहर की जनता के लिए किए गए सराहनीय कार्यों को लेकर प्रशंसा की गई। इस मौके पर संगठन की  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती जैन, प्रदेश सचिव लक्ष्मी और प्रदेश उप महासचिव कमला भी हाजिर थे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates