Latest News

45वां समागम समारोह 1मार्च से प्रारंभ हो गया है

चंडीगढ़ सेक्टर 28 स्थित गुरुद्वारा श्री नानक सर साहिब मे सालाना समागम समारोह 1मार्च से प्रारंभ हो गया है। इस बार ये 45वां समागम होने जा रहा है। समागम में रोजाना कीर्तन दरबार सजता है। संगत गुरूवाणी का आंनद लेती है तथा देशभर के अलग-अलग भागों से संत आते है और प्रवचनों द्वारा संगत को निहाल करते हैं। अलग अलग रागी जत्थे भी शिरकत करते है। सुबह-शाम कीर्तन होता है जबकि दोपहर में सुखमनी साहिब का पाठ होता है। डेरा प्रमुख बाबा गुरदेव सिंह जी ने बताया कि बाबा लखा सिंह, गुरुशरण सिंह रियाड़, महंत कुलदीप सिंह, मास्टर गुरचरन सिंह, कुलवंत सिंह व दर्शन सिंह ने आज समागम की औपचारिक तौर पर शुरुआत की इस अवसर पर पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी माथा टेका। सात दिन ये समागम चलेगा ओर सात मार्च को भोग डलेगा।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates