Latest News

दिन 3-ट्राइडैंट पीसीए कप 2021- त्रिकोणीय चैलेंजर श्रृंखला

पीसीए रेस्ट ऑफ पंजाब रेड ने पंजाब ग्रीन को 4 विकेट से हराया

18 मार्च 2021:ट्राइडैंट पीसीए कप 2021- त्रिकोणीय चैलेंजर श्रृंखला के तीसरे दिन पीसीए रेस्ट ऑफ़ पंजाब रेड व रैस्ट आफ पंजाब ग्रीन की टीमों के बीच होशियापुर के एचडीसीए मैदान पर आज मैच खेला गया।

पीसीए रेस्ट ऑफ पंजाब टीम रेड ने टॉस जीत कर पहले फीलडिंग करने का फैसला लिया।  पीसीए रेस्ट ऑफ पंजाब ग्रीन की टीम की बल्लेबाज़ी की शुरुवात अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में ही ओपनर आशीष मल्होत्रा का विकेट गिरा जब टीम का कुल स्कोर मात्र 10 रन था। इसके बाद 13.4 ओवर में टीम ने 50 के कुल स्कोर पर अपने 4 कीमती विकेट खो दिए। पंजाब टीम रेड के गेंदबाज दीपिन चितकारा ने एक ही ओवेर में बल्लेबाज़ करण चावला (22 गेंदों

में 17 रन), कैप्टन आशीष घई (2 गेंदों में 0) और अमन घुमन (0 पर 1 रन) को आउट करके पंजाब ग्रीन की टीम को जबरदस्त दबाव में डाल दिया। इसके बाद बल्लेबाज नमन धीर ने 61 गेंदों में 35 रन , तलविंदर बराड़ ने 20 गेंदों पर 30 रन , हरजोत धवन ने 64 गेंदों में 40 रन और दमण के 48 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली जिससे पंजाब ग्रीन टीम का स्कोर सभी दस विकेटों के नुकसान पर 47.3 ओवर में 205 रन तक पहुंच पाया। 

पीसीए रेस्ट ऑफ़ पंजाब रेड के दीपिन चितकारा ने 37 रन देकर 3, अभिषेक बजाज ने 55 रन देकर 3 और जसिंदर ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए।

जवाब में, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीसीए पंजाब टीम रेड की ओपनिंग जोड़ी के बल्लेबाज़ विश्व प्रताप और नेहल वढेरा ने 15.4 ओवर में 77 रन की मज़बूत साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। नेहल वढेरा ने 68 गेंदों में 67 रन बनाये जिसमें  6 चौके, 2 छक्के शामिल थे । कशिश पसनेजा ने 38 गेंदों में 28 रन , कुवर पाठक ने 60 गेंदों में 30 रन, दीपिन चितकारा ने 18 गेंदों में 20 रन और सलिल अरोडा ने 25 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाते हुए 44.5 ओवर में 4 विकेट से मैच में पंजाब टीम रेड को जीत दिलाई।

रेस्ट ऑफ पंजाब रेड के नेहल वढेरा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

आज खेले जाने वाले मैच का स्कोर कार्ड

पीसीए रेस्ट ऑफ पंजाब ग्रीन 205/10 (47.3 ओवर)

बल्लेबाजी नमन धीर 35 रन, तलविंदर बराड़ (20 गेंदों पर 30 रन, 1 चौका, 4 छक्के), हरजोत धवन (64 गेंदों पर 40 रन, 4 चौके, 1 छक्का), दमन (48 गेंदों में 30 रन, 3 चार)

पीसीए रेस्ट ऑफ पंजाब रेड (गेंदबाजी)

दीपिन चितकारा (10-1-37-3), अभिषेक बजाज (7-0-55-3), जसिन्दर (9.3-1-23-3)

 पीसीए रेस्ट ऑफ पंजाब पंजाब रेड  207/6 (44.5 ओवर)

नेहल वढेरा (68 गेंदों में 67 रन, 6 चौके, 2 छक्के), कशिश पसनेजा ने 38 गेंदों में 28 रन, 60 गेंदों में 30 रन, कुंवर पाठक ने 30, दीपिन चितकारा ने 18 गेंदों में 20 रन, सलिल अरोड़ा ने 25 गेंदों में 19 रन बनाए।

पीसीए रेस्ट ऑफ पंजाब ग्रीन (गेंदबाजी)

नमन धीर (10-2-22-2), आशीष घई (7-0-36-1), तरणप्रीत बराड़ (9-0-38-1)

 ट्राइडैंट पीसीए कप 2021- त्रिकोणीय चैलेंजर श्रृंखला में खेले गए मैचों के लाइव स्कोर https://cricheroes.in/tournament/235800/Trident-Pca-Cup-Triangular-Series पर ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं।

पीसीए पंजाब इलेवन टीम अब तक दोनों मैचों में जीत के बाद 4 अंकों के साथ अंक तालिका में अग्रणी है और आज के मैच में जीत के बाद 2 अंकों के साथ पीसीए रेस्ट ऑफ पंजाब रेड दूसरे स्थान पर है।

  19 मार्च 2021 को पीसीए पंजाब इलेवन टीम व पीसीए रेस्ट ऑफ पंजाब ग्रीन की टीमों के बीच होशियापुर के एचडीसीए मैदान पर मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates