Latest News

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल को प्रकाशोत्सव पर बधाई दी।

Chandigarh:संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप मेहरा ने जानकारी दी कि आज उन्होंने श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल जी को सेक्टर 5, चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय संघठन महामंत्री एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय में डॉ आंबेडकर फाउंडेशन के सदस्य श्री सूरजभान कटारिया द्वारा भेजी श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय स्मारिका भी भेंट की। विश्व महापीठ के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय स्मारिका भेजने पर कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल ने श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश राठौर एवं विश्व महापीठ के संघठन महामंत्री सूरजभान कटारिया का धन्यवाद किया।
इस मौके पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रदेश के प्रभारी कुलदीप मेहरा, चंडीगढ़ विश्व महापीठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश कुमार और विश्व महापीठ के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates