Latest News

अभिनेत्री-गायिका सारा गुरपाल ने चंडीगढ़ में हाइसेंस इंडिया का नया 116 इंच 4के मिनी आरजीबी टीवी लॉन्च किया

चंडीगढ़/जीरकपुर(मोहाली), 25 अगस्त, 2026: हाइसेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने चंडीगढ़ कैपिटल रीजन में अपना नया फ्लैगशिप 116 इंच 116यूएक्स टेलीविजन पेश किया है। इसके साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के उपभोक्ताओं के लिए अल्ट्रा-लार्ज यानि बड़े स्क्रीन वाले मनोरंजन का अनुभव उपलब्ध कराया गया है। अभिनेत्री और गायिका सारा गुरपाल ने इस खास इंटरटेनमेंट प्रोडक्ट्स को रिलीज़ किया। यह टीवी अब एमाफ्लिप   इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित अधिकृत लीको  स्टोर्स पर ग्राहकों के लिए 21,99,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।

यह नया टीवी लॉन्च प्रीमियम टेलीविजन क्षेत्र पर हाइसेंस इंडिया के निरंतर फोकस को दर्शाता है। उपभोक्ता तेजी से बड़ी स्क्रीन और घर में अधिक शानदार मनोरंजन अनुभव की तलाश कर रहे हैं।

लीको स्टोर जीरकपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को  पंकज राणा, सीईओ, हाइसेंस इंडिया को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को सतवीर गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर और बी2बी स्ट्रैटजिक अलायंसेज स्पेशलिस्ट, एमाफ्लिप  इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और गौरव गर्ग, चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर, लीको, एमाफ्लिप   इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भी संबोधित किया ।

पंकज राणा सीईओ, हाइसेंस इंडिया ने कहा कि “अल्ट्रा-बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन का मार्केट तेजी से विकसित हो रहा है, क्योंकि उपभोक्ता केवल स्क्रीन के आकार से आगे बढ़कर पिक्चर क्वालिटी, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम व्यूइंग यानि बेहतर देखने के अनुभव का कॉम्बीनेशन चाहते हैं। हमारा मानना है कि 116यूएक्स की टेक्नोलॉजी और उसकी स्थिति इसे इस बढ़ते क्षेत्र में अलग पहचान दिलाएगी। इसकी रियल मिनी आरजीबी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 165 हर्ट्ज के नेटिव रिफ्रेश रेट और एआई आधारित तस्वीर व साउंड क्षमताओं के साथ यह टेलीविजन उन उपभोक्ताओं के लिए शानदार देखने का अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है, जो घर में अधिक सिनेमाई अनुभव चाहते हैं।”

116यूएक्स को खास तौर पर प्रीमियम होम इंटरटेनमेंट यानि घरेलू मनोरंजन सेटअप चाहने वाले उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है। इसकी अल्ट्रा-बड़ी स्क्रीन फिल्मों, खेल और अन्य तेज गति वाले कंटेंट के साथ-साथ गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन की गई है।

इस नए टीवी की उपलब्धता के बारे में सतवीर गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर और बी2बी स्ट्रैटजिक अलायंसेज स्पेशलिस्ट, एमाफ्लिप   इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि “लीको  स्टोर्स पर हाइसेंस 116यूएक्स की शुरुआत चंडीगढ़ कैपिटल रीजन के उपभोक्ताओं को हाइसेंस के फ्लैगशिप अल्ट्रा-बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन में से एक का अनुभव लेने का अवसर देती है। शुरुआत में हम इस उत्पाद को ट्राइसिटी और आसपास के बाजारों में अपने स्टोर्स पर उपलब्ध कराएंगे और इसके बाद अन्य प्रमुख बाजारों में इसकी उपलब्धता बढ़ाने की योजना है।”

गौरव गर्ग, चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर, लीको , एमाफ्लिप  इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि “अमाफ्लिप इंडिया चंडीगढ़, पंचकूला, जीरकपुर, पिंजौर, सोलन और खरड़ में लीको  आउटलेट संचालित करता है। 116यूएक्स शुरुआत में चंडीगढ़ कैपिटल रीजन और इसके आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। इसके बाद हम दिल्ली, लुधियाना, गुरुग्राम और मुंबई सहित प्रमुख बाजारों में इसकी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।”

हाइसेंस 116यूएक्स को एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ एआई आधारित पिक्चर, साउंड और स्थिति के अनुसार अनुकूलन को मिलाकर तैयार किया गया है। टेलीविजन में एआई आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग और साउंड अनुकूलन की सुविधा है, जबकि इसके स्पीकरों को डेवियाले, फ्रांस की ऑडियो तकनीक कंपनी, द्वारा ट्यून किया गया है।

165 हर्ट्ज की मूल रिफ्रेश दर 116यूएक्स की एक अन्य प्रमुख विशेषता है, जो विशेष रूप से खेल, गेमिंग और अन्य तेज गति वाले कंटेंट के लिए उपयोगी है। अधिक मूल रिफ्रेश दर का उद्देश्य 144 हर्ट्ज पैनल वाले टेलीविजन की तुलना में अधिक सहज गति और बेहतर प्रतिक्रिया वाला देखने का अनुभव प्रदान करना है।

116यूएक्स का मुकाबला प्रीमियम अल्ट्रा-बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन क्षेत्र में अग्रणी ग्लोबल ब्रांडों के उत्पादों से होगा। टेलीविजन के साथ दो साल की व्यापक वारंटी दी गई है। हाइसेंस के पास ट्राइसिटी में पांच सर्विस सेंटर भी हैं, जो ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और बिक्री के बाद की सेवा संबंधी जरूरतों में सहायता प्रदान करते हैं।

116यूएक्स के लॉन्च के साथ हाइसेंस इंडिया का लक्ष्य देश के प्रीमियम टेलीविजन क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना तथा अल्ट्रा-बड़े स्क्रीन और तकनीकी रूप से एडवांस्ड घरेलू मनोरंजन उत्पादों के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करना है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates