Latest News

किन्नर मंदिर बापूधाम के कार्यक्रम का समापन, मां कमलीनन्द गिरी ने दिया सेवा और आत्मनिर्भरता का संदेश

चंडीगढ़: बापूधाम स्थित किन्नर मंदिर में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। समापन अवसर पर किन्नर मंदिर की प्रमुख पुजारिन मां कमलीनन्द गिरी ने दूर-दराज से पहुंचे महामंडलेश्वरों, संत-महात्माओं और समाज के वरिष्ठ लोगों का कार्यक्रम में पहुंचने तथा अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया।

मां कमलीनन्द गिरी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मंदिर की ओर से समाज के जरूरतमंद वर्गों को सहयोग देने के साथ बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान सिलाई मशीनों का दान किया गया, ताकि जरूरतमंद महिलाएं और बेटियां सिलाई का काम सीखकर अपनी आजीविका शुरू कर सकें। इसके अलावा सुहागिन महिलाओं को चूड़ा प्रसाद वितरित किया गया। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए भी सहयोग प्रदान किया गया।

मां कमलीनन्द गिरी ने कहा कि बेटियां और महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, यही समाज की मजबूती का आधार है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी संतों, महामंडलेश्वरों, समाज के वरिष्ठ लोगों, श्रद्धालुओं और सेवाभावी लोगों का धन्यवाद किया।

उन्होंने माता रानी से सभी के परिवारों में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं लंगर की व्यवस्था भी की गई।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates