Latest News

संजय टंडन ने चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में लगाए गए विशेष कैम्प का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 10 अगस्त, 2026: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन ने आज नागरिकों से आह्वान किया कि वे देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हुए और एक मजबूत, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देकर स्वतंत्रता दिवस मनाएं।

संजय टंडन ने कहा कि "स्वतंत्रता दिवस न केवल एक उत्सव है, बल्कि हमारे देश के वीर देशभक्त स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की एक पक्की याद दिलाने वाला दिन और हर नागरिक के लिए देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराने का अवसर भी है। देशभक्ति की भावना हमें पूरे समाज की सेवा करने और मजबूत राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।"

 टंडन ने ये बातें चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित मारुति कार क्लिनिक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में  लगाए गए   एक खास कैम्प का उद्घाटन करते हुए कहीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह सप्ताह के दौरान आयोजित इस कैम्प का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को सेवाएं और लाभ पहुंचाकर इस अवसर को मनाना है।

उन्होंने इस पहल को आयोजित करने के लिए कार क्लिनिक के सीएमडी विकास नोचा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और ग्राहकों को प्रतिबद्धता और बेहतरीन सेवा देने की उनकी लगातार कोशिशों की सराहना की।

टंडन ने इस मौके पर मौजूद मारुति सुजुकी के रीजनल सर्विस मैनेजर शांतनु और केशव का भी स्वागत किया और टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ और देश के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates