Latest News

पवित्र सावन मास के उपलक्ष्य में लगाया खीर मालपूड़े का लंगर

चंडीगढ़: पवित्र सावन मास के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री राम भंडारा कमेटी चंडीगढ़ की तरफ से विशाल लंगर लगाया गया। नामदेव भवन सेक्टर -21 के सामने लगाए गए इस लंगर में राहगीरों के लिए खीर मालपूड़े के अलावा चावल, कढ़ी और चपाती लंगर का वितरण किया गया। लंगर सेवा में कमेटी के प्रधान अरुण अग्रवाल, हुकम चंद, अंजू अग्रवाल, सुमिता कोहली, अमिता मित्तल, रेखा बंसल, आई एस बंसल, सहित कोर कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने योगदान दिया।

 श्री राम भंडारा कमेटी के प्रधान अरुण अग्रवाल ने बताया कि खीर और मालपुए (मालपुरा) का लंगर मुख्य रूप से पवित्र सावन महीने, धार्मिक कथाओं, और विशेष उत्सवों पर प्रसाद के रूप में लगाया जाता है। आज पवित्र सावन मास के अवसर पर कमेटी की तरफ से लगाए जाने वाले साप्ताहिक लंगर में खीर मालपुड़े सहित चावल, कढ़ी और चपाती लंगर राहगीरों में बांटा गया। कमेटी की तरफ से प्रत्येक शनिवार को लंगर का आयोजन किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates