Chandigarh:15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचकूला में वनवे फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए ड्राइंग कॉम्पिटिशन एवं डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
संस्था के संस्थापक श्री मदन यादव जी ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से सीनियर सोशल वर्कर माता हरबंस कौर ओबराय जी और सुशीला यादव, विष्णु तोष पांडे, तान्या जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री अरुण गरोवर जी, अमरटेक्स से उपस्थित रहे। साथ ही डॉ बीनू रॉय जी, सीनियर सोशल वर्कर, ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
समाज सेविका रजनी जैन जी ने इस मोके पर बच्चों पुरस्कार देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया
इस अवसर पर श्री मनोज सोनकर जी, मौलीजागरां के काउंसलर, , करण जी, श्री नवीन जी, आर.सी. भल्ला जी, सुजाता जी, वनीत जी बिर्लान जी, दीपक यादव, राम सुरेश मौर्य, दिलीप भारद्वाज, राम भजन मुखिया जी, राजेश जी अमार्टेक्स के सभी सहयोगी, संतोष जी, चिंटू, मीना मेहरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें देशभक्ति एवं रचनात्मकता से जोड़ने का यह प्रयास बेहद सफल रहा।
सभी बच्चों को आए हुए अतिथि गणों ने सम्मानित किया
संस्था वनडे फाउंडेशन ने सभी का आभार और धन्यवाद प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए और सभी से अपेक्षा की की बच्चों के आने वाले भविष्य के लिए ऐसे प्रोग्राम में सहयोग करने के लिए आगे ऐसे ही संस्था का सहयोग करते रहे
मदन यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष
संस्था वनडे फाउंडेशन
959235284
No comments:
Post a Comment