Latest News

रितु इंसां इंस्टीट्यूट में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया

चंडीगढ़:- टैलेंटेड रितु इंसां इंस्टीट्यूट, भिवानी में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन में 1000 से अधिक बहनों ने भाग लिया, जिससे पूरा परिसर उत्साह और अपनत्व के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूट की संस्थापक रितु इंसां एवं रविंद्र सिवाच ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान रितु इंसां एवं रविंद्र सिवाच ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में NGO के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बहनों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि उन्हें शिक्षा, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और उनके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने के संकल्प का प्रतीक है।

इस भव्य आयोजन में 1000 से अधिक बहनों की सहभागिता ने रक्षाबंधन के इस पर्व को यादगार बना दिया।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates