Latest News

सूद सभा, चंडीगढ़ द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महिला, सेक्टर-14, पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

चंडीगढ़, 2 अगस्त राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महिला, सेक्टर-14, पंचकूला की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा इको क्लब के सहयोग से "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूद सभा चंडीगढ़ द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. खुशीला के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
सूद सभा के प्रैस सैक्रेटरी सचिन सूद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में छात्राओं, प्राध्यापकों, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा इको क्लब के सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक 250 पौधों का रोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
प्राचार्या डॉ. खुशीला ने सूद सभा चंडीगढ़ के उपस्थित एग्ज़ीक्यूटिव मेंबर्स श्री सचिन सूद, श्री मुनीश सूद, श्री रविन्द्र गोयल, श्री नितिन सूद, एनएसएस इकाई, इको क्लब तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates