Latest News

निगम अधिकारियों ने किया सेक्टर-19 में वेंडर्स साइट, सदर बाजार और पालिका बाजार का औचक दौरा

चण्डीगढ़ (अंशुल अरोड़ा) : निगम के अधिकारियों ने बीते दिन सेक्टर-19 स्थित वेंडर्स साइट, सदर बाजार और पालिका बाजार का औचक दौरा किया। इस दौरान बाजारों में व्याप्त समस्याओं, सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं को लेकर स्थानीय दुकानदारों एवं प्रतिनिधियों से चर्चा की गई।
सेक्टर-19 सी मार्केट में अश्वनी थापर, सुभाष बंसल, राहुल अरोड़ा और हरीश जैन, एनी महाजन मौजूद रहे। वहीं पालिका बाजार में नरेश जैन, मोंटी और मिंटू ने दौरे के दौरान अपनी बात रखी। सदर बाजार की ओर से नीतू प्रधान भी मौजूद रहीं और बाजार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
दौरे के दौरान सार्वजनिक शौचालयों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बताया गया कि नया पब्लिक टॉयलेट फिलहाल निर्माणाधीन है। अधिकारियों व प्रतिनिधियों की ओर से कहा गया कि इसका नया नक्शा तैयार कर जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को इसकी सुविधाओं और व्यवस्था की जानकारी मिल सके।
इसके अलावा सेक्टर-19 सी मार्केट के मुख्य सार्वजनिक शौचालय से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने बाजार में आने वाले दुकानदारों और आम जनता के लिए बेहतर एवं पर्याप्त सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी।
दौरे का उद्देश्य बाजारों की जमीनी स्थिति का जायजा लेना और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना बताया गया। 

इस अवसर पर निगम आयुक्त अमित कुमार व संयुक्त सचिव हिमांशु गुप्ता, अधीक्षक सुनील दत्त एवं इंस्पेक्टर संजय राणा आदि भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates