Latest News

भाजपा के टिकट वितरण से नाखुश होकर मुकेश गोयल ने वार्ड 32 से भरा बतौर आज़ाद उम्मीदवार नॉमिनेशन पेपर

चंडीगढ़:- दिसंबर महीने के अंत मे होने नगर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के टिकट वितरण से  नाखुश होकर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता मुकेश कुमार गोयल ने  वार्ड नंबर 32 से बतौर आज़ाद उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन पत्र सेक्टर 10 स्थित म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में रिटर्निंग अधिकारी सौरभ कुमार अरोड़ा  के समक्ष दाख़िल किया।
मुकेश कुमार गोयल ने बताया कि वो पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर एक्टिव रहे हैं। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने अपने चहेतों को खुश करने के चक्कर मे भाजपा के उन सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं की टिकट काट दिया, जो टिकट के असल दावेदार थे। इसी से नाखुश होकर वो भाजपा से अलग हो आज़ाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates