Latest News

चुनाव प्रचार थमां, उम्मीदवारों ने घर घर जा कर किया जनसंपर्क

चंडीगढ़, 22 दिसंबर:चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार बंद होने के बाद आज प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगे। शुक्रवार 24 दिसंबर को हने जा रहे इन चुनावो को लेकर उम्मीदवारों और उनके पारिवारिक सदस्यों ने आज अपने वार्डों में जाकर लोगों के साथ व्यक्तिगत संपर्क किया। आम आदमी पार्टी की वार्ड नंबर 22 (सेक्टर 31 से 33) की प्रत्याशी अंजू कत्याल ने भी अपने वार्ड वासियों ने घर घर जाकर संपर्क किया। उधर आम आदमी पार्टी के महासचिव सतीश कत्याल ने शहर वासियों से नगर निगम चुनावों में अपने कीमती वोट का उपयोग करने की अपील की है। सतीश कत्याल ने अपनी अपील में कहा कि प्रत्येक मतदाता को इन चुनावों में अपनी वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक एक वोट कीमती होती है और चंडीगढ़ का हर मतदाता अपनी वोट का इस्तेमाल करे तथा नगर निगम के लिए अपने प्रतिनिधि के रूप में अपना मनपसंद पार्षद चुन कर भेजे।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates