Latest News

कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार ने धीरज गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया वार्ड वासियों ने अपने चहेते उम्मीदवार कन्हैया लाल को लड्डुओं से तोला

चंडीगढ़, 21 दिसंबर  कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार ने आज यहां वार्ड नंबर 15 (धनास पुनर्वास कलोनी और सारंगपुर गांव) से नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुप्ता के समर्थन में धनास कलोनी में एक जन सभा को संबोधित किया। रैली के दौरान कन्हैया कुमार ने भाजपा को जमकर कोसा और कांग्रेस पार्टी के उम्मीवार को वोट पाने की अपील की। उन्होंने जनसभा को संबोधन करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई जनकल्याण योजनाओ को भाजपा अपनी उपलब्धि बता कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा की भाजपा ने देश को सिवाए भृष्टाचार के कुछ नहीं दिया और यही हाल चंडीगढ़ का भी है। चंडीगढ़ शहर भाजपा की भ्र्ष्ट नीतियों का शिकार है। आज शहर का हर नागरिक भाजपा से तंग आ चूका है और वह केवल कांग्रेस को ही विकल्प के रूप में देख रहे है, केवल कांग्रेस ही शहर का भला कर सकती है। कन्हैया कुमार ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। कन्हैया कुमार ने वार्ड वासियों से अपील की कि वह कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार धीरज गुप्ता को जिताकर बदलाव की प्रक्रिया को बल दें और अपने वार्ड में विकास लाएं। पार्टी उम्मीदवार धीरज गुप्ता ने कहा कि वह खुद इसी वार्ड के पक्के निवासी हैं, इसलिए निवासियों की समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पुरे वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे, सुरक्षा के लिए सेक्टर के निकास पर गेट लगवायेंगे और श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए भी जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँगी। वार्ड में पार्क बनाये जायेंगे और 50 बेड की सुविधा वाला हस्पताल बनवाया जायेगा। जनसभा के दौरान वार्ड वासियों की ओर से धीरज गुप्ता को लड्डुओं से भी तोला गया। धीरज गुप्ता ने वार्ड वासियों से आने वाली 24 दिसंबर को कांग्रेस को वोट डालकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates