Latest News

वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस के युवा उम्मीदवार धीरज गुप्ता का जनसंपर्क जोरो पर

चंडीगढ़, 12दिसंबर:चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 15 (गांव सरंगपुर और धनास पुनर्वास कलोनी) से कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार धीरज गुप्ता की ओर से वार्ड वासियों से जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। धीरज गुप्ता को वार्ड का स्थानीय निवासी होने के कारण खासा समर्थन मिल रहा है। धीरज गुप्ता ने कहा कि भाजपा के शासन काल के दौरान चण्डीगढ़ शहर विकास में पिछड़ने के बाद अपना असल स्वरूप और पहचान खो चूका है। इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा ज़िम्मेवार है। धीरज गुप्ता ने बताया कि चंडीगढ़ कि संसद किरण खेर की ओर से गोद लिए गए गांव सारंगपुर की हालत बद्द्तर है तो शहर के विकास के तो क्या कहने। आज सांसद किरण खेर का 'गोद' लिया हुआ गांव सरंगपुर लावारिस बना हुआ है। धीरज गुप्ता ने कहा की वह अपने वार्ड के पक्के निवासी है और अपने इलाके की समस्यों से भलीभांति वाकिफ है तथा वह स्थानीय निवासियों का दुःख दर्द समझते है। धीरज गुप्ता ने वार्ड वासियों को भरोसा दिया कि वह चुनाव जीतने के बाद अपने वार्ड वासियों की समस्याओं को लेकर हमेशा उपलब्ध रहेंगे और इसके लिए बकायदा एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया जायेगा, जिस पर वार्ड वासी अपनी समस्याओं को लेकर जानकारी भेज सकेगें। उन्होंने कहा कि शहर कि जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है और आने वाले निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी मत्तों से विजयी बना कर नगर निगम में भेजने का मन बना चुकी है। धीरज गुप्ता को वार्ड नंबर 15 में इस जनसंपर्क अभियान के दौरान यहां के लोगो का खासा समर्थन मिल रहा है। आज उन्होंने धनास पुनर्वास कलोनी में घर घर जाकर अपना चुनाव प्रचार किया ओर लोगो से अपने समर्थन में वोट मांगी। चुनाव प्रचार के दौरान धीरज गुप्ता को स्थानीय लोगो का खासा समर्थन मिल रहा है। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव आशीष गजनवी और अन्य समर्थकों नावीज़, राजकुमार यादव सहित अन्य इस जनसंपर्क अभियान के दौरान शामिल थे।   

फोटो कैप्शन-
वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस पार्टी उमीदवार धीरज गुप्ता धनास की पुनर्वास कलोनी में लोगो से मिलकर अपने समर्थन में वोट मांगते हुए।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates