Latest News

वार्ड नंबर 22 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अंजु कत्याल का चुनाव प्रचार जारी

चंडीगढ़, 11 दिसंबर:चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर वार्ड नंबर 22 (सेक्टर 31 से 33)  से आम आदमी पार्टी  उम्मीदवार अंजु कत्याल की ओर से जारी जनसंपर्क को लेकर स्थानीय लोगो का खासा समर्थन मिल रहा है। अंजू कत्याल की ओर अपनी सहेलियों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान आज वार्ड के अधीन पड़ते सेक्टर 32 के निवासियों से घर घर जाकर सीधा संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। इस जनसपंर्क के दौरान लोगो को उनकी समस्याओं का चुनाव जीतने के बाद प्राथमिक तौर पर हल करवाने का भरोसा दिए गया। अंजु कत्याल ने कहा की वह इस वार्ड की पक्की निवासी होने के नाते यहां की समस्याओं से भलीभांति जानकर है और उनका दुखदर्द समझती है। उन्हने कहा कि अभी तक शहर को कांग्रेस और भाजपा ने कुछ नहीं दिया। अंजु कत्याल ने इस जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगो को कहा कि उन्होंने अभी तक कांग्रेस और भाजपा को शहर की नगर निगम में सत्ता पटल पर बिठा कर आजमा कर देख लिए है। उन्होंने लोगो से अपील कि कि अब वह आम आदमी पार्टी को भी चांस देकर देकर देखे। उन्हने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करके भी दिखती है और लोगो कि हितेषी पार्टी है। इस जनसंपर्क अभिया के दौरान पार्टी के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंजु कत्याल के समर्थन में लोगों को वोट डालने के लिए अपील की। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंजु कत्याल ने भी सेक्टर वासियों से अपील की कि उन्होंने शहर में लगभग सभी पार्टियों को आजमा के देखा है, अब वह आम आदमी पार्टी को आजमा कर देखें पार्टी की ओर से घोषित योजनाओं को हुबहू लागू किया जाएगा।

फोटो कैप्शन-
सेक्टर 32 के रिहायशी इलाके में लोगो से घर घर जाकर संपर्क करती युई आम आदमी पार्टी कि उम्मीदवार अंजु कत्याल।

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates