चंडीगढ़:-चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से सभी 35 पार्षदों को वार्ड डेवलपमेंट के लिए 50-50 लाख आबंटित किए जाएं। जिससे की वो अपने अपने वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों को निबटा सकें।
चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि चंडीगढ़ नगर निगम को हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन से शहर में विकास कार्यों के लिए 125.00 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। अतः अनुरोध है कि उक्त निधि में से सभी पार्षदों को उनके वार्डों में विकास कार्यों हेतु वार्ड विकास निधि (WDF) हेतु 50.00 लाख रुपये जारी किए जाएँ। जैसा कि आप जानते हैं, चंडीगढ़ में 35 वार्ड हैं, इस हिसाब से केवल 17.50 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी, शेष 107.5 करोड़ रुपये शहर के शेष विकास कार्यों जैसे सड़क, बागवानी, जन स्वास्थ्य आदि पर खर्च किए जा सकते हैं। इससे उक्त 125 करोड़ राशि से शहर का चंहुमुखी विकास हो पाएगा। बंटी ने कहा कि शहर के विकास के लिए सबसे पहली प्राथमिकता सड़कों की रिकारपेटिंग है।
No comments:
Post a Comment