Latest News

रोटरैक्ट क्लब चंडीगढ़ मिडटाउन ने *इक्षाना* के सहयोग से कार्यक्रम का किया आयोजन

चंडीगढ़:-रोटरैक्ट क्लब चंडीगढ़ मिडटाउन ने *इक्षाना* के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद जसबीर सिंह बंटी भी उपस्थित थे। यहां डॉन बॉस्को सेक्टर 24 के 30 अनाथ बच्चों को सीनियर सिटीजन होम सेक्टर 15 चंडीगढ़ में आमंत्रित किया गया था। ताकि वे उस प्यार और स्नेह का अनुभव कर सकें, जो उन्हें नहीं मिला है। वहाँ नृत्य और गायन आदि जैसे कई इवेंट हुए। जिसको लेकर बजुर्गों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गीतों के बोल पर  बजुर्गों को साथ मे गुनगुनाते और थिरकते भी देखा गया। कार्यक्रम के अंत में वृद्ध व्यक्तियों को 35 मफलर, 70 जोड़ी मौजे और बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित किए गए। जिसके बाद जलपान भी हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरैक्ट क्लब चंडीगढ़ आर सी सी के अध्यक्ष विनोद नागपाल ने अहम भूमिका अदा की। यह आयोजन सबसे बेहतरीन रहा और इसने कई बजुर्ग और युवा दिलों को छू लिया।

1 comment:

  1. الشركات المتخصصة تمتلك فرق فنية مدربة على التعامل مع جميع أنواع السلالم المتحركة، من النماذج التقليدية إلى الأنظمة الحديثة الذكية. مصاعد أوتيس العالمية الفنية تمكن الفريق من تنفيذ التركيب بكفاءة عالية، مع مراعاة جميع متطلبات الأمان والسلامة، وتقليل الوقت اللازم للتنفيذ

    ReplyDelete

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates