Latest News

राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय सेक्टर 36 में वार्षिक खेल उत्सव मनाया

Chandigarh :दिनांक 14 दिसंबर को राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय 36 डी में वार्षिक खेलो उत्सव मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के काउंसलर श्री जसवीर सिंह जी विशेष रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया । मुख्य अतिथि श्री जसबीर सिंह जी वार्ड के पार्षद और विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती कैलाश शर्मा जी ने  खेलों का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर प्री नर्सरी से लेकर समस्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया गया। पूरे जोश का वातावरण था और बच्चे पूर्ण उमंग से इन खेलों में भाग ले रहे थे।दौड़े 100 मीटर की हो या रस्सा कशी, जोश सचमुच देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के अंत में अध्यापकों ने भी इस खेल उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 300 मी की तेज चाल और संगीतमय कुर्सी मुकाबले में भी बहुत आनंद आया। पार्षद महोदय और मुख्य अध्यापिका जी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। अपने संबोधन में पार्षद ने बच्चों की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के महत्व की भी भरपूर जानकारी दी। साथ ही विद्यालय की व्हीलचेयर की मांग को स्वीकार करते हुए कुछ ही दिनों में विद्यालय को एक व्हील चेयर देने की घोषणा की।
 विद्यालय की फुटबॉल टीम जिसने तीन राज्यों के बीच हुई रिलायंस फुटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता था, उन्हें ट्रॉफी प्रदान करके उनका प्रोत्साहन किया गया। यह खेल उत्सव इतना बढ़िया था कि अपनी अमिट यादें छोड़ गया है।
इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त विद्यालय के समस्त अध्यापक गण और समूह स्टाफ, शहर के गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर दिनेश कपिला एस एम ई मेंबर, राज कुमार शर्मा, विनोद नागपाल ,विनोद कौशल , पवन सिंगला आदि लोग मौजूद थे

No comments:

Post a Comment

buzzingchandigarh Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.
Published By Gooyaabi Templates